काइटेक्स समूह के एमडी साबू एम. जेकब ने कहा है कि कंपनी ने तेलंगाना में जुलाई में किए गए ₹1,000 करोड़ के शुरुआती निवेश को बढ़ाकर ₹2,400 करोड़ कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे करीब 22,000 लोगों को रोज़गार मिलेगा। गौरतलब है, काइटेक्स ने इससे पहले केरल में ₹3,500 करोड़ की परियोजना जारी रखने से मना कर दिया था।