inshorts

किडनी ट्रांसप्लांट के लिए पत्नी के साथ सिंगापुर पहुंचे लालू यादव, बेटी ने शेयर किया वीडियो

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट के लिए पत्नी राबड़ी देवी के साथ सिंगापुर पहुंच गए जिसका वीडियो उनकी बेटी रोहिणी ने शेयर किया है। वीडियो में एयरपोर्ट पर रोहिणी अपने पिता के पैर छूते दिख रही है। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा, “खुशी का हर लम्हा होता है पास, पिता का साया जो होता है साथ।"