'कितना लंबा सवाल पूछते हो': पत्रकार के 2 सवाल एक साथ पूछने पर रोहित का जवाब हुआ वायरल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20I सीरीज़ से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से एक साथ 2 सवाल पूछे जिसके बाद उनकी प्रतिक्रिया वायरल हो गई है। रोहित ने अपनी टोपी व बाल ठीक कर कहा, "कितना लंबा सवाल पूछते हो।" पत्रकार ने टीम को लेकर और झूलन गोस्वामी के संन्यास पर सवाल पूछा था।