कितनी संपत्ति के मालिक हैं तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी और क्या है उनकी शैक्षणिक योग्यता?
तेलंगाना में गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले कांग्रेस नेता ए रेवंत रेड्डी (54) ने विधानसभा चुनाव के हलफनामे में ₹30 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी। उस्मानिया यूनिवर्सिटी (हैदराबाद) से बीए करने वाले रेड्डी पढ़ाई के दिनों में एबीवीपी से जुड़े हुए थे। कोडंगल सीट से विधायक चुने गए रेड्डी के खिलाफ 42 आपराधिक मामले दर्ज हैं।