किताबें खोलो, टांगें बंद करो: किशोरियों में प्रेग्नेंसी बढ़ने पर लड़कियों से द. अफ्रीकी मंत्री

दक्षिण अफ्रीका में क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्री फोफी रामाथुबा ने स्कूली छात्राओं से 'किताबें खोलने और टांगें बंद करने' को कहा जिसे लेकर उनकी आलोचना हो रही है। उन्होंने किशोरियों में प्रेग्नेंसी के बढ़ते मामलों के बीच एक सेकेंडरी स्कूल के दौरे के समय यह बात कही। सोशल मीडिया यूज़र्स ने कहा कि यह मेसेज सिर्फ लड़कियों को क्यों दिया गया।