नेस्ले इंडिया के चेयरमैन व एमडी (सीएमडी) सुरेश नारायणन ₹17.19 करोड़ के वेतन के साथ कैलेंडर वर्ष 2020 में एफएमसीजी क्षेत्र में भारत में सर्वाधिक वेतन पाने वाले अधिकारी रहे। वित्त वर्ष 2020-21 में एचयूएल के सीएमडी संजीव मेहता का वेतन पैकेज 21% घटकर ₹15.36 करोड़ रहा। वहीं, मैरिको के एमडी व सीईओ सौगत गुप्ता को ₹14.02 करोड़ वेतन मिला।