टी20 विश्व कप-2021 में इंग्लिश ओपनर जॉस बटलर ने सर्वाधिक 13 छक्के जड़े जबकि 12 छक्कों के साथ पाकिस्तानी ओपनर मोहम्मद रिज़वान दूसरे नंबर पर रहे। इसके बाद नामीबिया के डेविड वीज़ा रहे जिन्होंने टूर्नामेंट में 11 छक्के जड़े। सर्वाधिक चौके लगाने वालों में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर (32) सबसे ऊपर और उनके बाद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म (28) रहे।