वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2024 के मुताबिक, यूरोपीय देश लिथुआनिया में युवा (30 साल से कम उम्र वाले) सबसे अधिक खुशहाल हैं। इसके बाद इज़रायल, सर्बिया, आइसलैंड, डेनमार्क, लग्ज़मबर्ग, फिनलैंड, रोमानिया, नीदरलैंड्स और चैकिया (चेक रिपब्लिक) का स्थान है। इस रिपोर्ट में कुल 143 देश शामिल किए गए हैं और भारत इस मामले में 127वें स्थान पर है।