inshorts

किन देशों में अभी तक दर्ज किए गए हैं कोविड-19 के 10 से कम मामले?

जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के कोविड-19 ट्रैकर के अनुसार, अभी तक कोविड-19 के 10 से कम मामले दर्ज करने वाले देशों में टोंगा, सामोआ, पलाउ और माइक्रोनेशिया शामिल हैं। वहीं, मार्शल आइलैंड, किरीबाटी और वनुआतु में भी 10 से कम मामले हैं। गौरतलब है, दुनियाभर में कोविड-19 के 27 करोड़ से अधिक मामले मिले जबकि 53 लाख मौतें हो चुकी हैं।