किन देशों में सामने आए हैं ओमीक्रॉन वैरिएंट के सबसे अधिक मामले?

केंद्र ने शुक्रवार को बताया कि अब तक 91 देशों में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के 27,042 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से सबसे अधिक 11,708 मामले यूके में रिपोर्ट हुए हैं। इसके बाद डेनमार्क में 9,009, नॉर्वे में 1,792 और दक्षिण अफ्रीका में 1,247 केस सामने आए हैं। भारत में अब तक इसके 101 मामले मिले हैं।