किन पदों के लिए रोज़गार मेले के ज़रिए भर्तियां कर रही है केंद्र सरकार?
केंद्र सरकार ने बताया है कि रोज़गार मेले में अलग-अलग विभागों में नौकरी पाने वाले 1 लाख से अधिक लोगों को सोमवार को नियुक्ति पत्र दिए गए। सरकार ने कहा कि रोज़गार मेले में जीएसटी इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल, जूनियर इंजीनियर, प्रोफेसर, रजिस्ट्रार, स्पोर्ट्स ऑफिसर, टेक्नीशियन, साइंटिफिक ऑफिसर, क्लर्क, डॉक्टर और प्रिंसिपल के पदों पर भर्तियां की जा रही हैं।