किन प्रमुख खिलाड़ियों को उनकी आईपीएल टीमों ने नहीं किया रिटेन?
आईपीएल-2021 में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले फाफ डुप्लेसी को सीएसके ने रिटेन नहीं किया है। पंजाब किंग्स ने कप्तान के.एल. राहुल को रिटेन नहीं किया है। आईपीएल-2021 में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले हर्षल पटेल को आरसीबी ने रिटेन नहीं किया है। रिटेन नहीं किए गए अन्य खिलाड़ियों में युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या और देवदत्त पडिकल शामिल हैं।