आईपीएल 2021 में अब तक के सबसे लंबे छक्के किन बल्लेबाज़ों ने जड़े हैं?

सीएसके के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के पेसर मुस्तफिज़ुर रहमान के खिलाफ आईपीएल-2021 का अब तक का सबसे लंबा छक्का (108 मीटर) जड़ा। मुंबई इंडियंस के कायरन पोलार्ड ने आईपीएल-2021 का अब तक का दूसरा सबसे लंबा छक्का (105 मीटर) लगाया है। इस सीज़न का तीसरा सबसे लंबा छक्का 103 मीटर (पोलार्ड व गायकवाड़) का है।