किन बल्लेबाज़ों ने टी20 विश्व कप के इतिहास में बनाए हैं सर्वाधिक रन?
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के नाम टी20 विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक रन (1141) बनाने का रिकॉर्ड है। उनके बाद पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने हैं जिनके नाम टी20 विश्व कप में 1,016 रन है। सूची में तीसरे स्थान पर क्रिस गेल (965 रन), चौथे पर रोहित शर्मा (963 रन) और पांचवें पर तिलकरत्ने दिलशान (897 रन) हैं।