लंदन की मार्केट रिसर्च कंपनी 'कांतार' द्वारा जारी दुनिया के 100 सबसे मूल्यवान ब्रैंड्स की सूची में भारत की 4 कंपनियां शामिल हैं। ये कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, एयरटेल और इन्फोसिस हैं। इस सूची में एप्पल $1.01 ट्रिलियन के मूल्यांकन के साथ शीर्ष पर है। वहीं, नेटफ्लिक्स, टेस्ला, केएफसी और वोडाफोन भी इस सूची में शामिल हैं।