विराट कोहली शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर बने। सुरेश रैना 2010 में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने थे। रोहित शर्मा 2015 में तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बने थे। वहीं, के.एल. राहुल 2016 में इस मुकाम तक पहुंचने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बने थे।