किन राज्यों में आई 2015-16 और 2019-21 के बीच गरीबी में सबसे तेज़ी से कमी?

नीति आयोग के बहुआयामी गरीबी सूचकांक के मुताबिक, बिहार में 2015-16 (51.89%) के मुकाबले 2019-21 में 33.76% आबादी गरीब बची और गरीबी घटने की यह रफ्तार देश में सबसे तेज़ है। इसके बाद मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में गरीबी में सबसे तेज़ गिरावट दिखी। संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 3.43 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए।