किन राज्यों व यूटी के शहरी क्षेत्रों में बेरोज़गारी दर है सबसे अधिक और सबसे कम?
सरकार के अनुसार, अक्टूबर-दिसंबर 2023 की तिमाही में हिमाचल प्रदेश में शहरी क्षेत्रों के बेरोज़गारी दर सर्वाधिक (12.3%) रही। इस दौरान अधिक बेरोज़गारी वाले अन्य राज्य व यूटी केरल (10.3%), जम्मू-कश्मीर (10.2%), राजस्थान (9.8%) और छत्तीसगढ़ (9.6%) थे। वहीं, सबसे कम बेरोज़गारी दर वाले राज्यों में हरियाणा (3.1%), दिल्ली (3.3%), गुजरात (3.5%), कर्नाटक (3.6%) और पश्चिम बंगाल (5.3%) शामिल थे।