देश में पिछले 24-घंटों में कोविड-19 के 37,379 नए केस मिलने के बाद सक्रिय मामले बढ़कर 1,71,830 हो गए हैं। केंद्र के अनुसार, सक्रिय मामलों में पिछले 24-घंटों में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 10,401 मामलों की वृद्धि दर्ज हुई जबकि पश्चिम बंगाल में सक्रिय मामलों में 3,148, दिल्ली में 2,589, झारखंड में 1,376 और गुजरात में 1,105 मामलों की बढ़ोतरी हुई।