भारत में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के कुल 2,135 मामलों में से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 259 मरीज़ ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र के बाद इस मामले में तमिलनाडु (108), गुजरात (96), राजस्थान (88) और हरियाणा (59) का स्थान है। वहीं, केरल, दिल्ली और तेलंगाना में ओमीक्रॉन वैरिएंट से अब तक क्रमश: 58, 57 व 32 मरीज़ ठीक हुए हैं।