देश में कोविड-19 मामले बढ़ने के बीच कई राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने वीकेंड व रात्रि कर्फ्यू समेत अन्य पाबंदियां लागू की हैं। दिल्ली व कर्नाटक ने वीकेंड व रात्रि कर्फ्यू के साथ स्कूलों, शादी समारोहों व सिनेमाघरों पर पाबंदियां लगाई हैं। पंजाब, गोवा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, असम, पुदुचेरी और तमिलनाडु में रात्रि कर्फ्यू लागू है।