किन राज्यों/यूटी में हैं कोविड-19 के सर्वाधिक सक्रिय केस?

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार चौथे दिन कोविड-19 के 15,000 से अधिक नए मामले मिलने के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,11,711 हो गई है। केरल (29,505), महाराष्ट्र (23,447), तमिलनाडु (13,319), पश्चिम बंगाल (9,290), कर्नाटक (6,440), तेलंगाना (4,784), गुजरात (3,478), दिल्ली (3,410) और उत्तर प्रदेश (3,029) में कोविड-19 के सर्वाधिक सक्रिय केस हैं।