किन लोगों को 2022 में दुनिया में गूगल पर सबसे ज़्यादा सर्च किया गया?
गूगल ने दुनिया में इस साल उसके सर्च इंजन पर सबसे ज़्यादा सर्च किए गए लोगों की सूची जारी की है जिसमें अभिनेता जॉनी डेप शीर्ष पर हैं। उनके बाद विल स्मिथ हैं जो ऑस्कर में क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने पर चर्चा में आए थे। क्रिस 2022 में गूगल पर पांचवें सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले शख्स रहे।