किन वस्तुओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में किया गया है बदलाव?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को केंद्रीय बजट 2023-24 में कृषि और टेक्सटाइल्स के अलावा अन्य सामानों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी रेट्स को 21% से घटाकर 13% करने की घोषणा की। वहीं, इलेक्ट्रिक किचन चिमनी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 15% जबकि टीवी पैनल के ओपन सेल्स के कल-पुर्ज़ों पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 2.5% की गई है।