किन विवादों से जुड़ चुका है मानव तस्करी के मामले को लेकर गिरफ्तार हुए बॉबी कटारिया का नाम?
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बलवंत कटारिया उर्फ बॉबी कटारिया की मानव तस्करी मामले में गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली पुलिस ने 2022 में कटारिया को एरोप्लेन में स्मोकिंग करने को लेकर गिरफ्तार किया था। सड़क पर शराब पीने के मामले में देहरादून कोर्ट ने कटारिया के खिलाफ गैर-ज़मानती वॉरंट जारी किया था। कटारिया पर महिला को पीटने का भी आरोप लगा था।