किन शहरों ने जीते 2021 के 1 लाख+ आबादी वाले 'सबसे स्वच्छ शहरों' के पुरस्कार?

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को दिल्ली में हुए कार्यक्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2021 प्रदान किए। 1 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में इंदौर ने लगातार 5वें साल सबसे स्वच्छ शहर का पहला पुरस्कार जीता। वहीं, 1 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में सूरत व विजयवाड़ा ने क्रमश: दूसरा व तीसरा पुरस्कार जीता।