कॉफीहाउस कंपनी स्टारबक्स ने भारत में जन्मे लक्ष्मण नरसिम्हन को अपना सीईओ नियुक्त किया है। इससे पहले शनैल ने भारतीय मूल की लीना नायर को अपना वैश्विक सीईओ व ट्विटर ने पराग अग्रवाल को सीईओ नियुक्त किया था। वहीं, संदीप कटारिया स्विट्ज़रलैंड स्थित फुटवियर कंपनी बाटा, सुंदर पिचाई गूगल व अल्फाबेट जबकि सत्या नडेला टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ हैं।