सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के अध्यक्ष साइरस पूनावाला ने सोमवार को कहा कि एसआईआई द्वारा उत्पादित सस्ती कोविड-19 वैक्सीन ने दुनियाभर में 3 करोड़ से अधिक लोगों की जान बचाई है। बकौल पूनावाला, "हमारे टीके कम लागत और उच्च गुणवत्ता के हैं...यही हमारी सफलता का रहस्य है।" गौरतलब है, एसआईआई ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राज़ेनेका के साथ मिलकर ‘कोविशील्ड’ वैक्सीन बनाया है।