किशोरी का महाराष्ट्र में रेलवे स्टेशन पर हुआ रेप; 2 पुलिस थानों ने एफआईआर करने से किया मना
उल्हासनगर (महाराष्ट्र) में रेलवे स्टेशन पर 14-वर्षीय लड़की से रेप को लेकर 35-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने शुक्रवार को लड़की के दोस्तों को हथौड़ा दिखाकर भगाया, उसे एक कमरे में ले गया और पिटाई भी की। शनिवार को 2 पुलिस थानों ने कथित तौर पर अधिकार क्षेत्र का हवाला देकर एफआईआर करने से इनकार कर दिया।