किशोरी का रेप कर रहे 4 लड़के बिहार में हेडमास्टर को देखकर भागे, हेडमास्टर ने भी किया रेप
पुलिस के अनुसार, कैमूर (बिहार) में शनिवार को 14-वर्षीय किशोरी का रेप कर रहे चार लड़के एक प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर को देखने के बाद भाग गए जिसके बाद मदद करने की जगह हेडमास्टर ने भी पीड़िता का रेप किया। बकौल पुलिस, आरोपी हेडमास्टर गिरफ्तार कर लिया गया है और चार नाबालिग आरोपियों को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।