inshorts

किस तरह फैलता है 'टोमैटो फ्लू' वायरस जो बच्चों को कर रहा है प्रभावित?

लैंसेट जर्नल के मुताबिक, भारत में मई-जुलाई के बीच 5-वर्ष से कम उम्र के 82+ बच्चे 'टोमैटो फ्लू' वायरस से संक्रमित हुए। बकौल लैंसेट, बच्चों पर वायरस का खतरा बढ़ा है जो क्लोज़ कॉन्टैक्ट के ज़रिए फैल सकता है। यह नैपी के इस्तेमाल, गंदे फर्श को छूने और चीज़ों को सीधे मुंह में डालने से भी फैल सकता है।