बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा है कि टी20 विश्व कप-2021 की भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा, "हमने कुछ रिपोर्ट्स देखी हैं जिनमें कहा गया है कि टीम में बदलाव होगा...ऐसा किसने कहा?" रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल-2021 में ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के फॉर्म को लेकर बीसीसीआई टीम में बदलाव कर सकता है।