दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि किसान आंदोलन के चलते झाड़ोदा कलां बॉर्डर और सरदार पटेल मार्ग से धौला कुआं जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया, "गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, आर.एम.एल. अस्पताल, जी.पी.ओ., अशोका रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग पर ट्रैफिक किसान आंदोलन की वजह से हैवी रहेगा...इन मार्गों के प्रयोग से बचें।"