किसान आंदोलन में मरने वाले किसानों के परिवारों के 27 सदस्यों को पंजाब में मिली सरकारी नौकरी
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कृषि कानूनों के विरोध प्रदर्शन के दौरान मरने वाले किसानों के परिवारों के 27 सदस्यों को मंगलवार को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री ने किसानों को राज्य के आर्थिक ढांचे की बुनियाद बताते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के हित को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।