किसान के नाम पर पुणे में रिश्तेदारों ने फर्ज़ी तरीके से लिया ₹45 लाख का लोन, केस दर्ज

महाराष्ट्र के पुणे में एक किसान से ₹45 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में एक बैंक के पूर्व मैनेजर व 3 अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। आरोपियों ने अक्टूबर, 2019 में किसान को खबर हुए बगैर उसकी जानकारियों का इस्तेमाल कर उसके नाम पर ₹45 लाख का लोन लिया था। बकौल पुलिस, "3 आरोपी किसान के रिश्तेदार हैं।"