भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को फोन कर एक युवक ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी है। मुज़फ्फरनगर पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, टिकैत ने कहा, "अगर पुलिस विफल रही तो मैं नंबर सार्वजनिक कर दूंगा।"