भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत द्वारा शनिवार को दिल्ली में भारी बारिश के बीच गाज़ीपुर बॉर्डर पर जलमग्न सड़क पर धरना देने की तस्वीर वायरल हुई है। भाकियू प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा, "प्रदर्शनकारी किसानों ने अब तीनों मौसम (सर्दी, गर्मी और बारिश) देख लिए हैं। किसान अब किसी भी चीज़ से डरने वाले नहीं हैं।"