नए कृषि कानूनों के पारित होने के 1-साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को किसानों द्वारा बुलाया गया भारत बंद समाप्त हो गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, भारत बंद के खत्म होने के साथ दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर यातायात दोबारा शुरू हो गया है। इससे पहले गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसानों के विरोध-प्रदर्शन के कारण यातायात बाधित था।