किसानों की भलाई के लिए कृषि कानून लाए गए थे, देशहित में वापस लिए: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा है, "किसानों की भलाई के लिए कृषि कानून लाए गए थे लेकिन अब देश के हित में वापस ले लिए गए हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं समझता हूं इसको अधिक विस्तार मुझे करने की ज़रूरत नहीं है....बाद के घटनाक्रमों से पता चलेगा कि क्यों ज़रूरत पड़ी थी।"