टोक्यो ओलंपिक्स के स्वर्ण पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के दादा धर्मवीर सिंह ने गुरुवार को राकेश टिकैत समेत किसान नेताओं से मुलाकात के बाद कहा, "सरकार इनकी (मांगें) सुन ले।" 'क्या नीरज किसानों के प्रदर्शन में जाएंगे?' सवाल पर उन्होंने कहा, "नहीं...हम राजनीति में नहीं आना चाहते।" उन्होंने कहा कि किसान नेता व प्रशासन मिलकर समाधान निकालें।