inshorts

किसानों की समस्याएं राजनीति से नहीं जोड़ी जानी चाहिए: उप-राष्ट्रपति

उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा है कि सरकार व किसानों के बीच हमेशा वार्ता होती रहनी चाहिए और सरकार को किसानों के कल्याण को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा, "किसानों की समस्याओं को राजनीति के साथ नहीं जोड़ना चाहिए। जब आप इसे राजनीति से जोड़ेंगे...विभाजन हो जाएगा।" उन्होंने यह बातें गुरुग्राम (हरियाणा) में आयोजित एक कार्यक्रम में कही।