किसानों के विरोध के बीच हरियाणा व पंजाब में कल से शुरू होगी खरीफ फसलों की खरीद

पंजाब और हरियाणा में धान और बाजरे की खरीद 10 अक्टूबर तक के लिए स्थगित करने के बाद से किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र ने रविवार से खरीफ फसलों की खरीद शुरू करने का ऐलान किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने इसका ऐलान किया।