किसानों ने पीएम मोदी के सामने रखीं केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की गिरफ्तारी समेत 6 मांग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि कानून वापस लेने के ऐलान के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने पत्र लिखकर उनके सामने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की गिरफ्तारी समेत 6 मांगें रखी हैं। इनमें एमएसपी की गारंटी वाला कानून बनाना शामिल है। एसकेएम ने किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की भी मांग की है।