inshorts

किसी के खिलाफ वोट नहीं किया, यूक्रेनी राष्ट्रपति के यूएनएससी में बोलने का समर्थन किया: भारत

भारत ने स्पष्ट किया है कि उसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में किसी के खिलाफ वोट नहीं किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा, "बैठक में यूक्रेनी राष्ट्रपति को बोलने की अनुमति को लेकर एक प्रस्ताव था, हमने सिर्फ उसका समर्थन किया।" रूस ने प्रस्ताव का विरोध किया था जबकि चीन ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।