किसी को भी खिलाड़ी को कहने का अधिकार नहीं है कि वह संन्यास ले: साहा विवाद पर राजकुमार

भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा है कि चयनकर्ताओं को अपना काम करना चाहिए और किसी को भी यह कहने का अधिकार नहीं है कि खिलाड़ी को संन्यास लेना चाहिए। दरअसल, विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋद्धिमान साहा ने कहा था कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें 'संन्यास के बारे में सोचने' की सलाह दी थी।