जेम्स फॉकनर द्वारा पीसीबी पर भुगतान को लेकर आरोप लगाने के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने ट्वीट कर कहा कि किसी को भी पाकिस्तान, पाकिस्तान क्रिकेट और पीएसएल को कलंकित करने का हक नहीं है। उन्होंने कहा, "फॉकनर के बयान से निराश हूं...उन्होंने निराधार आरोप लगाकर...पाकिस्तान के आतिथ्य-सत्कार पर सवाल उठाया है...सभी का यहां काफी सम्मान होता है।"