किसी को भी बिना सहमति के कोविड-19 का टीका जबरन नहीं लगाया जा सकता है: एससी से केंद्र
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोविड-19 टीकाकरण के दिशानिर्देशों में किसी को सहमति के बिना जबरन टीका लगाने की बात नहीं की गई। विकलांगों को टीकाकरण प्रमाणपत्र दिखाने से छूट के मामले पर केंद्र ने कहा कि किसी काम के लिए प्रमाणपत्र साथ रखना अनिवार्य करने के लिए कोई एसओपी जारी नहीं हुई।