किसी खिलाड़ी ने कोहली के खिलाफ हमसे कोई शिकायत नहीं की: बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष

बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने दो भारतीय बल्लेबाज़ों द्वारा कप्तान विराट कोहली के रवैये की शिकायत की खबरों पर कहा है, "किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने बीसीसीआई से...कोई शिकायत नहीं की है।" इससे पहले खबरें थीं कि डब्ल्यूटीसी के फाइनल में हार के बाद दो भारतीय बल्लेबाज़ों ने बीसीसीआई के सचिव जय शाह से कोहली की शिकायत की थी।