विराट कोहली बुधवार को किसी भी विश्व कप (टी20 व वनडे विश्व कप) मैच में पहली बार गोल्डन डक पर आउट हुए। टी20 विश्व कप 2024 में अमेरिका के खिलाफ मैच में तेज़ गेंदबाज़ सौरभ नेत्रवलकर की गेंद पर कोहली गोल्डन डक पर आउट हुए। कोहली ने मौजूदा टूर्नामेंट में तीन पारियों में अब तक पांच रन बनाए हैं।