किसी भी सुपर पावर की ज़ुर्रत नहीं है कि वह भारत पर अपनी मर्ज़ी थोपे: पाक पीएम इमरान खान

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए शुक्रवार को भारत की विदेश नीति का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा, "भारतीय खुद्दार कौम है, किसी भी सुपर पावर की ज़ुर्रत नहीं है कि वहां इस तरह की बात करे (अपनी मर्ज़ी थोपे)।" उन्होंने आगे कहा, "आप देख रहे हैं कि वे (भारत) रूसियों से तेल खरीद रहे हैं।"